कोटा में 78 साल की अमेरिकी महिला की मौत के बाद 34 साल के युवक का दावा- ये मेरी पत्नी है

बुजुर्ग महिला की बेटी ने उसकी अंतिम क्रिया भारत में ही करने की मंजूरी दे दी. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव 34 वर्षीय युवक भरत को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक भरत बेरोजगार युवक है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: चेतन गुर्जर, राजस्थान तक.
तस्वीर: चेतन गुर्जर, राजस्थान तक.
Google CTA

कोटा (kota news) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक 78 साल की बुजुर्ग की मौत होने के बाद 34 साल के युवक ने दावा किया है कि ये उसकी पत्नी है. दोनों 8 दिसंबर 2023 को कोर्ट में जाकर शादी की है. पुलिस (kota police) ने पोस्टमार्टम के पहले विदेशी नागरिक होने के कारण कानूनी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया. उनके जरिए महिला के परिजनों को कॉन्टैक्ट किया गया. महिला की बेटी ने पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी.