कोचिंग छात्रों ने Kota कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी के साथ डिनर पर बताई वो सबसे बड़ी समस्या जिसके सभी हैं शिकार!
Kota Collector Ravindra Goswami: कोटा के कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी अपनी खास पहल के चलते इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं.
ADVERTISEMENT

Kota Collector Ravindra Goswami: कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स (Kota coatching students) के तनाव को दूर करने के लिए सरकार समय-समय पर कई बड़े इनिशिएटिव ले रही है. कई संस्थाएं भी बच्चों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनती हैं और उन्हें तनाव से दूर रहने के टिप्स देती हैं. इस बीच कोटा (kota news) के जिला कलेक्टर और IAS ऑफिसर रविंद्र गोस्वामी भी चर्चा में बने हुए हैं. वह कभी भजन और गाने गाकर बच्चों के तनाव दूर करते हुए दिखते हैं तो कभी छात्रों के बीच बैठकर उनसे बातचीत करते नजर आते हैं. हाल ही में एक बार फिर वह कोचिंग स्टूडेंट्स के बीच पहुंच गए और उन्होंने विद्यार्थियों के साथ डिनर करते हुए उनकी समस्याओं पर बातचीत की.