Kota: पिता ने 10 साल के बेटे को मारा चाकू, दुखी मां हॉस्पिटल पहुंचकर बोली- 'मेरा खून ले लो लेकिन उसे बचा लो'
Kota: कोटा शहर में बढ़ते हत्या के मामले थम नहीं रहे हैं. अभी 2 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मारकर हत्या का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं पड़ा है. इससे पहले गुरुवार को दिनदहाड़े एक कलयुगी पिता ने अपने ही (10) वर्षीय पुत्र पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी और पत्नी को घायल कर दिया.
ADVERTISEMENT

parbhani crime news a girl killed bye her parents due to inter caste marriage crime story
Kota: कोटा शहर में बढ़ते हत्या के मामले थम नहीं रहे हैं. अभी 2 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मारकर हत्या का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं पड़ा है. इससे पहले गुरुवार को दिनदहाड़े एक कलयुगी पिता ने अपने ही (10) वर्षीय पुत्र पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी और पत्नी को घायल कर दिया. उसने स्वयं को भी जख्मी कर लिया. घायल होने पर तीनों को परिजनों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है. वहां चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित किया. पुलिस ने पत्नी मूर्ति के पर्चा बयान पर पति जसवंत लश्कर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.