कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग, 8 लोगों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी
Kota Building Collapse News: राजस्थान के कोटा (Jawahar Nagar) में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबे 8 लोगों को निकाला गया, स्पीकर ओम बिड़ला और मंत्री मदन दिलावर ने संभाला मोर्चा. जानें ताजा अपडेट.
ADVERTISEMENT

कोटा में दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी.
राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है. यहां इंदिरा विहार इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस इमारत में 'मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट' संचालित हो रहा था, जिसके चलते हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे.