कोटा: महंत हत्याकांड का पर्दाफाश! 750 बीघा जमीन और 4 करोड़ के लिए वकील संतोष राय ने यूं रची साजिश, सब पोपट हो गया

राजस्थान के कोटा में चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. मठ की 750 बीघा जमीन और 4.33 करोड़ रुपए हड़पने के लिए वकील संतोष राय ने 1 लाख की सुपारी देकर मर्डर कराया था. पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

kota
kota
google news

Rajasthan: राजस्थान के कोटा से सनसनीखेज चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस पूरी साजिश के मास्टरमाइंड और वकील संतोष राय को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है. यह पूरी हत्या मठ की अकूत संपत्ति और करोड़ों रुपयों को हड़पने के लिए की गई थी.