कोटा में खाकी शर्मसार! पिज्जा के लिए नशे में धुत कांस्टेबल ने सड़क पर मचाया तांडव, जो सामने आया उसे पीटा

कोटा के नयापुरा इलाके में शराब के नशे में धुत कांस्टेबल अजीत ने पिज्जा मिलने में हुई देरी पर एक दुकान में जमकर तोड़फोड़ की. विरोध करने पर उसने दुकानदार और सड़क पर चलते बेकसूर राहगीरों की बेरहमी से पिटाई कर दी. खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

ADVERTISEMENT

kota
kota
google news

राजस्थान की शिक्षा नगरी कहे जाने वाले कोटा से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस का एक सिपाही खुद सड़क पर खौफ का पर्याय बन गया. बारा रोड पर पुलिस लाइन क्षेत्र के पास स्थित एक दुकान पर केवल एक पिज्जा मिलने में हुई देरी के कारण एक कांस्टेबल ने जमकर उत्पाद मचाया, तोड़फोड़ की और राहगीरों के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.