कोटा में 5 गर्भवती महिलाओं की मौत! 23 दिन बाद भी वजह नहीं ढूंढ पाई सरकार, ये है पूरा सच!
Kota Pregnant Women Death: राजस्थान के कोटा में 14 दिनों के भीतर 5 गर्भवती महिलाओं की मौत का कारण नकली 'ऑक्सीटोसिन' इंजेक्शन पाया गया है. जांच में इस इंजेक्शन का ड्रग कंटेंट शून्य निकला, जो डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग रोकने के काम आता है. लोकल लेवल पर हुई इस खरीद ने सरकारी अस्पतालों में नकली दवाओं के बड़े रैकेट की पोल खोल दी है.
ADVERTISEMENT

kota
Kota Pregnant Women Death: राजस्थान के कोटा जिले के दो बड़े सरकारी अस्पतालों न्यू मेडिकल कॉलेज और जेके लोन अस्पताल में महज 14 दिनों (4 मई से 17 मई) के भीतर 5 गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई. शुरुआत में मौतों का कारण हार्ट अटैक या किडनी फेल होना बताया गया, लेकिन अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है, उसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है.