कोटा: प्रिंसिपल साहब ही करते हैं गंदी बात, गर्ल्स की कुर्सी से कुर्सी सटाकर पूछते हैं- पास होना है या फेल?
कोटा के रामपुरा का राजकीय कन्या महाविद्यालय 7 अप्रैल को उस वक्त बदनाम हो गया जब एकाएक कई लड़कियां ये कहते हुए सामने आईं कि हमारे प्रिंसिपल साहब ही हमें छेड़ते हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
कॉलेज में कोई स्टूडेंट्स बदतमीजी करे, छेड़छाड़ करे तो गर्ल्स स्टूडेंट्स सीधे प्रिंसिपल से शिकायत करती हैं. यदि कॉलेज के बाद कोई छेड़छाड़ करता है तो पुलिस से. पर कोटा में तो हद हो गई. कॉलेज कैंपस के अंदर छेड़छाड़ हो रही थी और छात्राएं जैसे-तैसे इसे बर्दाश्त कर रही थीं. वे प्रिंसिपल से शिकायत भी नहीं कर पा रही थीं. करें भी तो कैसे, छेड़छाड़ करने वाले ही प्रिंसिपल साहब जो ठहरे.