कोटा में दो साल बाद लौटा स्वाइन फ्लू, 56 साल की महिला ICU में भर्ती, 50% तक गिरा ऑक्सीजन
कोटा में करीब दो साल बाद स्वाइन फ्लू का नया मामला सामने आया है. पीपल्दा क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला H1N1 पॉजिटिव मिली है. गंभीर हालत में उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन 50 प्रतिशत तक गिर गया था. महिला ICU में भर्ती है और BiPAP सपोर्ट पर इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के कोटा में करीब दो साल के अंतराल के बाद स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण का नया मामला सामने आया है. पीपल्दा तहसील क्षेत्र की 56 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. हालत गंभीर होने पर महिला को कोटा के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया. अस्पताल पहुंचने के समय उसका ऑक्सीजन सेचुरेशन सिर्फ 50 प्रतिशत था.
