कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ FIR करवाने पहुंचे बीजेपी नेता, कहा- PM मोदी को इनसे खतरा

Rajasthan: कोटा में बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ महावीर नगर थाने में पहुंचकर प्रधानमंत्री की जान को खतरा होने के संदर्भ में धरना दिया और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआरदर्ज कराने की मांग की लेकिन महावीर नगर थाना इंचार्ज की ओर से एफआईआर दर्ज करने […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan: कोटा में बीजेपी के विधायक मदन दिलावर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ महावीर नगर थाने में पहुंचकर प्रधानमंत्री की जान को खतरा होने के संदर्भ में धरना दिया और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ एफआईआरदर्ज कराने की मांग की लेकिन महावीर नगर थाना इंचार्ज की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए मना कर दिया. ऐसे में मदन दिलावर अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और लगातार एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. मदन दिलावर का कहना है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के द्वारा यह कहा गया था कि मोदी को खत्म करोगे तभी देश बचेगा. इसलिए हमें लगता है कि यह लोग मोदी की जान ले लेंगे मोदी की जान को खतरा है