लाडनूं विधायक मुकेश भाकर बनेंगे दूल्हा, RJS अधिकारी कोमल मीणा से करेंगे लव मैरिज, जानें कौन है वो?
Mukesh Bhakar Marriage News: लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह RJS अधिकारी कोमल मीणा से लव मैरिज करेंगे. यह शादी अंतरजातीय होने के कारण भी चर्चा में है. जानिए कोमल मीणा कौन हैं, कब है शादी की तारीख, उनका करियर, राजनीतिक मायने और इस हाई-प्रोफाइल शादी की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

मुकेश भाकर बनेंगे दूल्हा
राजस्थान की राजनीतिक गलियारों में एक बार चर्चाएं फिर तेज हो गई है और इस बार वजह कोई बयानबाजी नहीं बल्कि शादी है. लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनके यहां शहनाइयां बजने वाली हैं. मुकेश भाकर की यह शादी कोई साधारण विवाह नहीं, बल्कि एक चर्चित लव मैरिज है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हो रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस शादी की पूरी कहानी.