गहलोत-पायलट के बाद डोटासरा भी CM face! राजे को टक्कर देंगे बालकनाथ? ताजा सर्वे में खुलासा
Latest opinion poll about CM face in rajasthan: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए वोटिंग होगी. जिसके बाद अगले महीने यानी 3 दिसंबर को प्रदेश की सियासत की तस्वीर स्पष्ट होगी. नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि अगले 5 साल के लिए सत्ता पर कौन काबिज होगा? इस […]
ADVERTISEMENT

Latest opinion poll about CM face in rajasthan: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए वोटिंग होगी. जिसके बाद अगले महीने यानी 3 दिसंबर को प्रदेश की सियासत की तस्वीर स्पष्ट होगी. नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि अगले 5 साल के लिए सत्ता पर कौन काबिज होगा? इस बीच दोनों मुख्य पार्टियों में सीएम फेस को लेकर अंदरखाने सुगबुगाहट भी तेज हो गई है. हर किसी का सवाल यही है कि कांग्रेस हो या बीजेपी, पार्टी का सीएम उम्मीदवार कौन होगा? एक ताजा सर्वे में इसे लेकर खुलासा हुआ है. ओपिनियन पोल (Opinion poll) में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा कई नए चेहरे भी सीएम पद की दौड़ में दिख रहे हैं.
यह सर्वे किया है NDTV और CSDS-लोकनीति ने. जिसमें सामने आए एक ओपिनियन पोल में इन तमाम सवालों के जवाब सामने आए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें गहलोत जहां 39 फीसदी वोट के साथ कांग्रेस में सबसे आगे हैं. वहीं सचिन पायलट को 20 फीसदी लोग सीएम पद के लिए पहली पसंद मानते हैं. जबकि इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को 3-3 फीसदी वोट मिले हैं.

जबकि इसी सर्वे में बीजेपी की ओर सीएम पद की दौड़ में सबसे पूर्व मुख्यमंत्री राजे हैं, जिन्हें 27 फीसदी लोगों ने वोट किया है. वहीं, 6 फीसदी वोट केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ 3 फीसदी लोग हैं. लेकिन इन दोनों ही नेताओं से आगे 13 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर बाबा बालकनाथ हैं.

राजस्थान में क्या होगा बड़ा चुनावी मुद्दा?

