जयपुर की सड़क पर काले चश्मे वाली लड़की की गुंडागर्दी वाला वीडियो हो रही वायरल, जानें क्या है ये पूरा मामला
जयपुर के 22 गोदाम सर्किल पर एक युवती ने मामूली टक्कर के बाद बीच सड़क पर भारी हंगामा करते हुए ईंट और हेलमेट से एक बुलेट बाइक में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद युवती बेखौफ होकर युवक और उसकी गाड़ी पर हमला करती रही, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश इलाके के 22 गोदाम सर्किल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने बीच सड़क पर जमकर उत्पाद मचाया. मामूली सी बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवती ने कानून को ताक पर रखकर एक युवक की बुलेट बाइक में पत्थर और हेलमेट से तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.