BJP Candidate: कौन हैं ये 12वीं पास नेता जिनके लिए बीजेपी ने मौजूदा सांसद का काटा टिकट, जानें

BJP Candidate: राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BJP Candidate: बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें राजस्थान के भी 15 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया है. एक बार फिर से बीजेपी ने इस सीट पर कोली समुदाय के नेता को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है.