बाड़मेर में पागल कुत्ते का आतंक, 40 लोगों को काटा, हॉस्पिटल का इमरजेंसी वार्ड फुल
Barmer News: राजस्थान में एक आवारा कुत्ते ने इतना आतंक मचाया कि एक के बाद एक 10 नहीं, 20 नहीं, 40 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया. हालत यह हो गई कि मेडिकल कॉलेज के राजकीय अस्पताल में महज 1 घंटे में आवारा कुत्ते के काटने से इमरजेंसी वार्ड पूरा भर गया. पागल कुत्ता […]
ADVERTISEMENT

Barmer News: राजस्थान में एक आवारा कुत्ते ने इतना आतंक मचाया कि एक के बाद एक 10 नहीं, 20 नहीं, 40 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया. हालत यह हो गई कि मेडिकल कॉलेज के राजकीय अस्पताल में महज 1 घंटे में आवारा कुत्ते के काटने से इमरजेंसी वार्ड पूरा भर गया. पागल कुत्ता शहर के कई हिस्सों में लोगों को घायल करते-करते अस्पताल तक पहुंच गया. जिससे अस्पताल में भी हड़कंप मच गया. जहां पर भर्ती मरीज बेड पर सो रहे थे. फिर अस्पताल के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आवारा कुत्ते को पकड़कर नगर परिषद को सौंप दिया. लेकिन इस खबर ने शहरवासियों में जबरदस्त तरीके से दहशत पैदा कर दी.