'फोटो खिंचवाने से कोई गुनाहगार नहीं होता', NEET लीक आरोपियों के साथ कनेक्शन पर भड़के मदन दिलावर, डोटासरा को दिया करारा जवाब

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने NEET पेपर लीक के आरोपियों के साथ फोटो होने पर सफाई देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में फोटो खिंचवाने से कोई अपराधी नहीं बन जाता. उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पेपर लीक की जड़ें कांग्रेस शासन में हैं और बीजेपी सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगी.

ADVERTISEMENT

madan dilawar
madan dilawar
google news

राजस्थान में NEET पेपर लीक मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. आरोपियों के साथ बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर है. इस पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक जीवन में हजारों लोग फोटो खिंचवाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि नेता उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार है.