राजस्थान में 20 हजार करोड़ का 'खेला', जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी गिरफ्तार, क्या अब अशोक गहलोत की बारी?
झुंझुनू के नवलगढ़ की ढणिया पंचायत में पिछले 6 महीनों से जारी पानी की किल्लत ने उग्र रूप ले लिया है. पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर महिलाओं ने जलदाय विभाग की जेईएन अंतरा मीणा की गाड़ी का घेराव किया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में अशोक गहलोत के सबसे करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है. अब तक इस घोटाले को 900 करोड़ का बताया जा रहा था, लेकिन एसीबी के महानिदेशक के अनुसार यह घोटाला 20,000 करोड़ रुपये तक का हो सकता है.