मकराना निकाय चुनाव: 36 निर्दलीयों का खेल और कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन के सामने कड़ी चुनौती

Makrana Nikay Chunav 2026: राजस्थान के मकराना नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने सभापति पद का मुकाबला बेहद दिलचस्प बना दिया है. 60 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने 36 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 और बीजेपी को 6 सीटें मिलीं. सभापति बनाने के लिए 31 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है, ऐसे में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है.

ADVERTISEMENT

Makrana Nikay Chunav 2026
कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन(फोटो- X/@ZakirHussainINC)
Google CTA

राजस्थान के मकराना नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा काफी चढ़ चुका है. सभापति पद के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही यह चुनाव पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है. मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र और करीब 80 हजार की आबादी वाले मकराना को पारंपरिक रूप से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन हालिया चुनाव परिणाम ने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से उलझ दिया है. चुनाव के बाद जैसलमेर के होटलों में कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी और उनके वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.