बेटे हमीर की गजेंद्र सिंह की बेटी से हुई शादी फिर रिसेप्शन में पिता मानवेंद्र सिंह के साथ ऐसा क्या हुआ कि सोशल मीडिया पर खूब बनने लगी बातें!
Manvendra Singh Jasol Family Dispute: राजस्थान के चर्चित मानवेंद्र सिंह जसोल परिवार में बड़ा विवाद सामने आया है. बेटे हमीर सिंह जसोल ने अपने पिता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया पर पत्र जारी कर कड़ा रुख अपनाया है. इस पारिवारिक विवाद में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की एंट्री ने मामला और गरमा दिया है. जानिए जसोल परिवार में आखिर क्यों बढ़ा टकराव और क्या है पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Manvendra Singh Jasol Family Dispute
यूं तो सोशल मीडिया पर कुछ सच्ची तो कुछ झूठी खबरों का बाजार गर्म रहता है. तुरंत किसी बात पर भरोसा कर लेना खुद के पैर पर कुल्हाड़ी देने के बराबर होता है. पर जब बात अपने ही परिवार के बगावत की हो और महकमें में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाए तो लोग कहते हैं- 'भई...कुछ बात तो है...?'. कभी राजेंद्र गुढ़ा इस मामले पर खुलकर बोलते हैं तो कभी वीडियो वायरल होता है जिसमें कथित तौर पर बताया जाता है कि मानवेंद्र सिंह को अपने ही घर में एंट्री लेने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचना पड़ता है फिर भी वो नाकाम रहते हैं. आखिर ये सब क्या है और शुरू कैसे हुआ?