चुनाव लड़ रहे 7 नेताओं की 2-2 पत्नियां, इस बीजेपी सांसद की दो बीवी वाली तस्वीर भी रही है चर्चा में

Election candidates in mewar: राजस्थान के विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में प्रत्याशी प्रचार में पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं इस दौरान कुछ रोचक पहलू भी सामने आये हैं. मेवाड़- वागड़ की 28 में से 6 सीटों पर 7 विधायक प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी दो- दो पत्नियां हैं. प्रतापगढ़ सीट पर बीजेपी (bjp) […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Election candidates in mewar: राजस्थान के विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) में प्रत्याशी प्रचार में पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं, वहीं इस दौरान कुछ रोचक पहलू भी सामने आये हैं. मेवाड़- वागड़ की 28 में से 6 सीटों पर 7 विधायक प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी दो- दो पत्नियां हैं. प्रतापगढ़ सीट पर बीजेपी (bjp) और कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों की दो-दो पत्नियां है. प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिले के दौरान दिए गए शपथ पत्र में यह स्थिति सामने आई है.

झाड़ोल से कांग्रेस के हीरालाल दरांगी के 7 व भाजपा के बाबूलाल खराड़ी के 5 संतान है. खेरवाड़ा से भाजपा के नानालाल अहारी के 6 संतान है. उदयपुर की वल्लभनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी उदयलाल डांगी की 2 पत्नियां हैं तो खेरवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी दयाराम परमार और झाड़ोल से कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल दरांगी की भी दो-दो पत्नियां हैं.

आदिवासी इलाकों में प्रचलित है बहुविवाह प्रथा

प्रतापगढ़ में भी बीजेपी के हेमंत मीणा और कांग्रेस के रामलाल मीणा ने भी नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र में इसका जिक्र किया है. बांसवाड़ा जिले की गढ़ी से भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद मीणा और घाटोल से कांग्रेस प्रत्याशी नानालाल निनामा की भी 2 पत्नियां है. बता दें कि आदिवासी इलाकों में जनजाति वर्ग में बहुविवाह की आज भी प्रथा है. किसी की 2 तो किसी 3 पत्नियां यहां होना आम बात है.

उदयपुर सांसद की भी पत्नियां

बता दें कि उदयपुर के सांसद अर्जुनलाल मीणा की भी दो पत्नियां हैं. करवा चौथ पूजा के दौरान दोनों पत्नियों ने एक साथ अर्जुनलाल का चेहरा देखकर व्रत तोड़ा था. पिछले साल उनकी ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जो काफी चर्चा में रही. सांसद की पत्नियां मीनाक्षी और राजकुमारी, दोनों बहनें हैं. दोनों खुशी- खुशी साथ-साथ रहती हैं. राजकुमारी सरकारी शिक्षक हैं, जबकि मीनाक्षी के नाम पर गैस एजेंसी है.

BJP का ऐलान: 2.50 लाख युवाओं को नौकरी, EWS के लिए बड़ी घोषणा, जानें संकल्प पत्र की खास बातें