Milk Prices Hike: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही महंगा हुआ दूध, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम

Milk Prices Hike: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दूध के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीतें 2 जून को अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए तो अब मदर डेयरी का दूध भी महंगा हो गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Milk Prices Hike: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दूध के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीतें 2 जून को अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए तो अब मदर डेयरी का दूध भी महंगा हो गया है. आज 3 जून को पाउच दूध की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है. जानकारी के मुताबिक पिछले 15 महीनों में इनपुट लागत में वृद्धि के कारण ऐसा किया गया है. जिसके चलते अब दिल्ली-एनसीआर मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी.