गहलोत सरकार पर मंत्री गजेंद्रसिंह का तंज, कहा- टू व्हीलर या ऑटो जितने विधायक जीतेंगे

Rajasthan News: गुजरात चुनाव परिणाम के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात चुनाव नतीजों का असर राजस्थान पर भी पड़ेगा. 2013 में बीजेपी ने 164 सीटें हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया था. शेखावत ने कहा कि मुझे कहने की जरूरत नहीं […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan News: गुजरात चुनाव परिणाम के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि गुजरात चुनाव नतीजों का असर राजस्थान पर भी पड़ेगा. 2013 में बीजेपी ने 164 सीटें हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया था. शेखावत ने कहा कि मुझे कहने की जरूरत नहीं है. क्योंकि जिस तरह से राजस्थान में मंत्री और विधायक आपस में कह रहे है कि इनोवा में बैठकर जाएंगे उतने बचेंगे, कोई कह रहे है फॉर्च्यूनर में जाएंगे उतने बचेंगे. शेखावत ने कहा कि यही गति रही तो मुझे लगता है कि टू व्हीलर या ऑटो रिक्शा जितने ही रह जाएंगे.