दौसा में भाई की हार पर दूसरी बार टूटा मंत्री किरोड़ी मीणा का दिल, BJP का नाम लिए बिना कह दी बड़ी बात
सोशल मीडिया X पर ये भावुक पोस्ट किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस के प्रत्याशी डीसी बैरवा ने 2300 वोटों से जगमोहन मीणा के हारने के बाद की.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: किरोड़ी मीणा के सोशल मीडिया X से.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
किरोड़ी मीणा का दिल हुआ जार-जार...बोले मेरे छोटे भाई को ही हरा दिया.
किरोड़ी बोले- मुझमें एक कमी है...मैं चाटुकारिता नहीं करता.
बीजेपी नेता किरोड़ी मीणा को तब बड़ा झटका लगा जब दौसा में उनके भाई जगमोहन मीणा की हार का समाचार मिला. किरोड़ी मीणा का दिल पूरी तरह से बैठ गया. जिस दौसा पर वो गुमान करते थे उसने दूसरी बार उनका दिल तोड़ दिया. इस बार तो किरोड़ी मीणा से रहा नहीं गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर जी भरकर दिल खोल दिया. वो सब कह डाला जो मन में था. बीजेपी का नाम लिए बिना कह दिया- 'जयचंदो ने हराया, गैरों में कहां दम था.'