Miss Rajasthan बनी हर्षिता ने बताया अपनी सूबसूरती का राज़, फर्स्ट टाइम हील पहनने को लेकर पड़ी थी डांट
हर्षिता बत्रा ने फाइनल मुकाबले में 28 लड़कियों को पराजित करते हुए मिस राजस्थान 2024 का खिताब अपने नाम किया था.
ADVERTISEMENT

राजस्थान के अजमेर (Ajmer) शहर की हर्षिता बत्रा (Harshita Batra) ने बीते दिनों मिस राजस्थान 2024 (Miss Rajasthan Winner) का खिताब जीता है. बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना संजोए यहां तक पहुंचने के लिए हर्षिता को कई मुश्किलों का सामना करना पडा. उनके जीवन में कई पल ऐसे आए जब उन्होंने कपड़ों और अपने प्रोफेशन को लेकर लोगों के ताने सहे. लेकिन वह इन चुनौतियों के आगे हारी नहीं, और आखिरकार मिस राजस्थान का क्राउन अपने नाम कर लिया. हर्षिता बत्रा ने 'राजस्थान तक' के लिए इंटर्न कर रहे मुकेश कुमार को दिए अपने इंटरव्यू में अपने जीवन, परिवार और पेशे से संबंधित चुनौतियों पर बात की है.