BJP विधायक डॉ. जसवंत यादव की तबीयत बिगड़ी, बेटे मोहित ने दिया पिता की सेहत को लेकर अपडेट
राजस्थान के बहरोड़ से भाजपा विधायक डॉ. जसवंत यादव की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनके बेटे मोहित जसवंत यादव ने फेसबुक पेज पर पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी है.
ADVERTISEMENT

बहरोड़ से बीजेपी विधायक जसवंत यादव की मौत की अफवाहों के बीच उनके बेटे मोहित जसवंत यादव की फेसबुक पोस्ट सामने आई है. मोहित ने पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही उन्होंने कुछ लोगों पर गलत न्यूज फैलाने की आदत होने की बात भी कही है.
जसवंत की मौत की अफवाह, बेटे मोहित ने क्या बताया?
मोहित जसवंत यादव के फेसबुक पेज पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, "पापा की अभी तबियत खराब के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया है! लेकिन कुछ लोगों को गलत न्यूज फैलाने की आदत है!!"

इस पोस्ट के जरिए मोहित ने अपने पिता की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है. साथ ही, उन्होंने गलत खबरें फैलाने वालों पर भी निशाना साधा है.
सोशल मीडिया पर गलत खबर फैलाने का आरोप
मोहित की पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब जसवंत की मौत को लेकर अफवाह फैलने की बात कही जा रही है. पोस्ट में मोहित ने स्पष्ट किया है कि उनके पिता की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, फेसबुक पोस्ट में जसवंत की बीमारी, अस्पताल का नाम और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है.
