Latest Survey: आज लोकसभा चुनाव हुए तो RLP के लिए हो जाएगी मुश्किल? बेनीवाल की धड़कन बढ़ा देगा ये सर्वे!
लोकसभा चुनाव-2024 में राजस्थान में इस बार काफी बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. बीजेपी को जहां 11 सीटों का नुकसान हुआ, वहीं कांग्रेस 10 साल के लंबे समय के बाद खाता खोलने में कामयाब रही थी. कांग्रेस ने अकेले 8 सीटें जीती थी, जबकि उसके सहयोगी दलों के खाते में 3 सीटें आई थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: हनुमान बेनीवाल के सोशल मीडिया X से.
लोकसभा चुनाव-2024 में राजस्थान में इस बार काफी बड़ा उलटफेर देखने को मिला था. बीजेपी को जहां 11 सीटों का नुकसान हुआ, वहीं कांग्रेस 10 साल के लंबे समय के बाद खाता खोलने में कामयाब रही थी. कांग्रेस ने अकेले 8 सीटें जीती थी, जबकि उसके सहयोगी दलों के खाते में 3 सीटें आई थी. बांसवाड़ा-डूंगरपुर पर कांग्रेस के समर्थन के बावजूद पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ा और जीत भारत आदिवासी पार्टी के सदस्य राजकुमार रोत की हुई. जबकि सीकर सीट सीपीएम के अमराराम और नागौर सीट आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल के खाते में गई.