पुष्कर में MP सीएम के बेटे की शादी, सलमान खान की तरह हुई दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, मोहन यादव ने पुत्रवधू को दिया ये कीमती गिफ्ट

MP CM's son's wedding in Pushkar: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी पुष्कर के 'पुष्करा रिसोर्ट'  में हो रही है. इस शादी में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव सहित बड़े राजनेता शुक्रवार को पहुंचे. राजस्थान के सीएम भजनलाल भी यहां शनिवार को आ सकते हैं.

ADVERTISEMENT

पुष्कर में MP सीएम के बेटे की शादी, दूल्हा-दुल्हन की हुई सलमान खान की तरह एंट्री, मोहन यादव ने पुत्रवधू को दिया ये कीमती गिफ्ट
पुष्कर में MP सीएम के बेटे की शादी, दूल्हा-दुल्हन की हुई सलमान खान की तरह एंट्री, मोहन यादव ने पुत्रवधू को दिया ये कीमती गिफ्ट
Google CTA

MP CM Mohan Yadav Son Wedding: सृष्टि रचियता जगत पिता ब्रह्मा की तपोस्थली एवं पवित्र तीर्थ नगरी पुष्कर अपने धार्मिक लिहाज से देश भर में प्रसिद्ध है. लेकिन अब पुष्कर बड़े नेताओं, सेलिब्रिटी और अधिकारियों की शादी एवं उनके पुत्र-पुत्रियों की शादी के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है. इस कड़ी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे की शादी पुष्कर के 'पुष्करा रिसोर्ट' में हो रही है. इस शादी में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव सहित बड़े राजनेता शुक्रवार को पहुंचे. राजस्थान के सीएम भजनलाल भी यहां शनिवार को आ सकते हैं.