राजस्थान की सबसे चर्चित शादी: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर के पिता ने खोले दिल के राज, बताया कैसे फौजी के बेटे ने बदली अपनी तकदीर!
Mukesh Bhakar wedding news: मुकेश भाकर की शादी इन दिनों पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस भव्य समारोह के बीच उनके पिता सुरजाराम भाकर ने बेटे के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की. एक फौजी के बेटे से विधायक बनने तक के सफर को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा इतना बड़ा नेता बनेगा. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Mukesh Bhakar wedding
राजस्थान की राजनीति के युवा तुर्क और लाडनूं से विधायक मुकेश भाकर की शादी इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस भव्य आयोजन के बीच मुकेश भाकर के पिता सुरजाराम जी (सूबेदार साहब) ने अपने बेटे के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा राजनीति में इतनी ऊंचाइयों को छुएगा कि पूरा राजस्थान उसे बच्चे-बच्चे के नाम से जानेगा.