मुंडवा में BJP प्रत्याशी के साथ बड़ा खेला? 10 पार्षद होने के बावजूद नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी को मिला 0 वोट, जानें पूरा मामला

नागौर के मुंडवा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में हैरान करने वाला सियासी उलटफेर हुआ है. 25 में से 10 वार्ड जीतने वाली बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी गीता देवी को शून्य वोट मिला. RLP और कांग्रेस समर्थित अलका कंदोई ने 13 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी से बागी निर्दलीय प्रत्याशी विक्की सादावत को 12 वोट मिले.

ADVERTISEMENT

नागौर के मुंडवा नगरपालिका चुनाव में भारी उलटफेर
नागौर के मुंडवा नगरपालिका चुनाव में भारी उलटफेर
Google CTA

Rajasthan Adhyaksh Chunav: नागौर जिले के मुंडवा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के नतीजों ने राजस्थान की राजनीति में भारी हलचल मचा दी है. सबसे ज्यादा वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली बीजेपी के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ. 10 पार्षदों का दावा करने वाली बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव में एक भी वोट नहीं मिला, जबकि बगावत कर मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी ने कड़ा मुकाबला पेश किया.