नागौर में हैवानियत की हद पार! 70 साल की महिला की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े किए, सिर-पैर काट डाले, पुलिस ने क्या बताया!

राजस्थान के नागौर में 70 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए सिर और पैर काट दिए और 7 लाख के जेवर लूट लिए. शव को प्लास्टिक के कट्टे में फेंक दिया गया. पुलिस जांच में जुटी है और साजिश की आशंका जताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

nagaur
nagaur
google news

राजस्थान के नागौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पादु कलां थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय नाथी देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अपराधियों ने हत्या के बाद उनकी पहचान छुपाने के लिए सिर और पैरों के पंजे तक काट दिए. इतना ही नहीं, करीब 7 लाख रुपये के जेवर लूटकर शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया.