नागौर में कबूतर ने मचाया हड़कंप: कारीगर के सामने से 1 लाख रुपए की सोने की चेन चोंच में दबाकर हो गया 'फुर्र', देखते रह गए लोग

Nagaur Pigeon Gold Chain Theft: राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में एक अनोखी चोरी हुई है. यहां एक कबूतर जौहरी की दुकान से 7 ग्राम सोने की चेन लेकर उड़ गया. जानें कैसे कारीगर की आंखों के सामने 1 लाख रुपये हवा में गायब हो गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
ज्वैलरी के कारखाने से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर. कबूतर के चोंच में चेन: प्रतीकात्मक फोटो
Google CTA

राजस्थान के नागौर जिले से एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया. जिले के सराफा बाजार में उस वक्त बड़ी हलचल मच गई जब एक कबूतर सोने की चेन लेकर फुर्र हो गया. 1 लाख की चेन अपनी आंखों के सामने जाते देख कारीगर की सांसें हलक में अटक गईं. उसने शोर मचाया और मौके पर भीड़ लग गई. अब ये खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.