नागौर: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, मकान धूं-धूं कर जला, यूं हुआ हादसा

Nagaur News: नागौर जिले के परबतसर तहसील के रघुनाथपुरा गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर भभकने से एक मकान जमींदोज हो गया. हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. हादसा दोपहर 3 बजे हुआ, जब किसान जोराराम मेघवाल चाय बना रहे थे. गैस सिलेंडर अचानक फट जाने से किसान का मकान पूरी तरह जल […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Nagaur News: नागौर जिले के परबतसर तहसील के रघुनाथपुरा गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर भभकने से एक मकान जमींदोज हो गया. हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. हादसा दोपहर 3 बजे हुआ, जब किसान जोराराम मेघवाल चाय बना रहे थे. गैस सिलेंडर अचानक फट जाने से किसान का मकान पूरी तरह जल गया. हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की लपटें तेज होने के कारण करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.