नागौर के वार्ड 10 में मामा और भांजे ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, जानें आखिर किस फैसले ने बिगाड़ दिया पूरा चुनावी गणित?

Nagaur Nikay Chunav: नागौर नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 10 में दिलचस्प सियासी ड्रामा देखने को मिल रहा है. कांग्रेस से टिकट कटने से नाराज पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी बागी हो गए हैं. उन्होंने अपने कांग्रेसी भांजे प्रवीण सोलंकी के खिलाफ बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देने और भांजे के जीतने पर राजनीति छोड़ने की खुली चुनौती दी है.

ADVERTISEMENT

नागौर में रिश्ते पर भारी पड़ी राजनीति
नागौर में रिश्ते पर भारी पड़ी राजनीति
Google CTA

Nagaur Congress Dispute: राजस्थान के नागौर नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 10 से एक बेहद दिलचस्प और हाई-वोल्टेज सियासी मुकाबला सामने आया है. यहाँ पार्टी का टिकट कटने से नाराज पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी बागी हो गए हैं. कांग्रेस द्वारा उनके भांजे प्रवीण सोलंकी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अब मामा मांगीलाल भाटी ने भांजे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देवकिशन भाटी को अपना समर्थन दे दिया है.