Nagaur: बेरोजगार युवक ने सोशल मीडिया पर लोन देने के लिए शेयर किया पोस्ट और फिर कर दिया कांड!

राजस्थान के नागौर जिले में कर्ज दिलवाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है. इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी नागौर की सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बढ़ती बेरोजगारी और कम समय में अमीर बनने की चाहत में लोग अक्सर ही गलत रास्ते पर चले जा रहे हैं. ऐसे में कई बार तकनीक के जरिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. इसके लिए साइबर क्राइम के हर दिन नए तरीके ईजाद हो रहे हैं. जिसमें कभी ओटीपी तो कभी बिना ओटीपी के भी लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के नागौर जिले में आया है. जहां कर्ज दिलवाने का झांसा देकर ठगी हो गई है. इस अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी नागौर की सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में है और उसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है.