नागौर सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस से भीषण भिड़ंत, 3 की मौत, कई जख्मी
नागौर में एनएच-58 पर घने कोहरे के कारण खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और एक स्लीपर बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाड़मेर के रहने वाले 3 युवकों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने जेसीबी की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

नागौर सड़क हादसा
राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राष्ट्रीय राजमार्ग 58 (NH-58) पर घने कोहरे के कारण एक स्कॉर्पियो कार और स्लीपर बस के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
