BJP: चुनाव प्रबंधन समिति और संकल्प समिति की घोषणा, अर्जुनराम मेघवाल और पंचारिया को मिली जिम्मेदारी

BJP election management committee: विधानसभा चुनाव (assembly election) के लिए बीजेपी (BJP) चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है. पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया. वर्तमान में पंचारिया प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. खास बात यह है कि सतीश पूनिया (satish poonia) का कार्यकाल पूरा होने […]

ADVERTISEMENT

अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया कानून मंत्री, बीकानेर से तीसरी बार बने हैं सांसद
अर्जुन राम मेघवाल को बनाया गया कानून मंत्री, बीकानेर से तीसरी बार बने हैं सांसद
Google CTA

BJP election management committee: विधानसभा चुनाव (assembly election) के लिए बीजेपी (BJP) चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है. पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया. वर्तमान में पंचारिया प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. खास बात यह है कि सतीश पूनिया (satish poonia) का कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचारिया प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में भी शामिल थे.

वहीं, प्रदेश संकल्प पत्र समिति की भी घोषणा कर दी गई है. जिसकी कमान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को दी गई है. इस समिति में घनश्याम तिवाड़ी, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, डॉ. अल्का गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह, सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी, राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाया गया है. वहीं, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा और पूर्व मंत्री सुशील कटारा समेत 25 सदस्यों को शामिल किया गया है.

राज्ययवर्धन सिंह राठौड़ भी चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल

ओंकार सिंह लखावत को चुनाव प्रबंधन समिति में सह-संयोजक बनाया गया है. सह-संयोजक के तौर पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, महामंत्री भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा और कन्हैयालाल बैरवाल को भी सह-संयोजक बनाया गया. साथ ही इस समिति में 21 सदस्यों को जगह दी गई है.

यह भी पढ़ेंः मिजोरम बमबारी के मामले में सचिन पायलट के समर्थन में उतरे CM गहलोत! अमित मालवीय को दिया जवाब