SDM थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा को कोर्ट से लगा बड़ा झटका! जमानत हुई रद्द, जानें वजह

Naresh Meena bail News: राजस्थान के चर्चित नेता नरेश मीणा को टोंक की एससी-एसटी विशेष अदालत से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उनकी जमानत निरस्त कर दी है. मामला जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है. फैसले के बाद मीणा ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

 नरेश मीणा की जमानत हुई रद्द
नरेश मीणा की जमानत हुई रद्द
Google CTA

Naresh Meena bail cancelled: राजस्थान में देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान SDM थप्पड़ कांड, आगजनी और हिंसा के मुकदमों का सामना कर रहे चर्चित नेता नरेश मीणा को एक और तगड़ा झटका लगा है. टोंक की अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) विशेष अदालत ने नरेश मीणा की जमानत को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है. अदालत का कहना है कि हाई कोर्ट द्वारा पूर्व में जमानत देते वक्त जो सख्त शर्तें मुकर्रर की गई थीं, उनका नियमानुसार पालन नहीं किया गया.