'आज खाना छोड़ा है, कल रेल रोकेंगे', बारां में खाद की किल्लत पर भड़के नरेश मीणा, दी बड़ी चेतावनी

राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में डीएपी खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसान परेशान हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर नेता नरेश मीणा ने प्रशासन को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर आज शाम तक किसानों को सही दाम पर खाद नहीं मिली, तो वह अन्न त्यागकर आमरण अनशन पर बैठेंगे.

ADVERTISEMENT

naresh meena
naresh meena
google news

राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा इलाके में खरीफ की फसल की बुआई से ठीक पहले खाद (डीएपी) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. भीषण गर्मी में खाद की किल्लत से परेशान होकर हजारों किसान और महिलाएं सड़कों पर उतर आए हैं. किसानों की इस बड़ी समस्या को लेकर नेता नरेश मीणा ने मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन और जिला कलेक्टर को खुलेआम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसानों को तुरंत खाद नहीं मिली, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.