नीमकाथाना: शादी के 17 साल बाद मौसेरे भाई के साथ भाग गई पत्नी, पति ने लगाया आरोप

Sikar News: सीकर राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना (Neemkathana) इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के करीब 17 साल बाद एक महिला घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. महिला के एक बेटा भी है. अब युवक ने सीकर के नीम का थाना […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sikar News: सीकर राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना (Neemkathana) इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी के करीब 17 साल बाद एक महिला घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई. महिला के एक बेटा भी है. अब युवक ने सीकर के नीम का थाना सदर थाने में अपने मौसेरे भाई पर ही अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है.

झुंझुनू जिले के खेतड़ी इलाके के रहने वाले युवक दिलबाग सिंह ने नीमकाथाना सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है कि 2005 में उसकी शादी नीमकाथाना की रहने वाली सुशीला के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों के एक बेटा भी हुआ. इसी बीच 2013 में दिलबाग सिंह के मौसेरे भाई सुभाष पर दिलबाग की पत्नी ने रेप का मामला दर्ज करवाया था. तब से ही सुभाष दिलबाग सिंह के परिवार को धमकी देता था कि वह सुशीला को घर से उठा ले जाएगा और जबरदस्ती उसके साथ शादी करेगा.

हाल ही में थोड़े दिनों पहले दिलबाग की पत्नी घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर चली गई. मामले में अब दिलबाग सिंह का कहना है कि उसके मौसेरे भाई सुभाष ने ही उसकी पत्नी सुशीला को बहला-फुसलाकर उसका किडनैप कर लिया. इस पूरे मामले की जांच गुहाला चौकी के एएसआई राजूराम कर रहे हैं. जांच अधिकारी ने कहा अभी मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: किस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे छात्रनेता रविंद्रसिंह भाटी, सुनिए उनका जवाब