NEET 2024 Rajasthan Topper Marksheet: उदयपुर की ईशा ने नीट में किया कमाल, मार्कशीट में नंबर देखकर हर कोई रह गया हैरान

NEET 2024 Topper Marksheet: नीट में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लाने वाली ईशा कोठारी ने Rajasthan Tak को अपना सक्सेज मंत्रा बताया. 720 में 720 नंबर पाने वाली ईशा 7 से 8 घंटे रोजाना पढ़ती थीं.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट (NEET 2024 Result) के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही अब नीट टॉपर्स और उनकी मार्कशीट सामने आने लगी है. इसी क्रम में उदयपुर की रहने वाले ईशा कोठारी (Isha kothari neet topper marksheet) की मार्कशीट भी सामने आ गई है. ईशा ने 720 में से 720 नंबर हासिल किए हैं. ईशा ने नीट में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल किया है.