NEET Paper Leak: आरोपी के 'सियासी' रसूख और पारिवारिक सिंडिकेट का खुलासा, राजस्थान से दिल्ली तक हड़कंप

NEET Paper Leak: नीट 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी दिनेश बिवाल के बीजेपी नेताओं से संबंधों और उसके पारिवारिक सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. आरोपी का बेटा 10-10 लाख में पेपर बेच रहा था. एसओजी ने 150 संदिग्ध छात्रों की सूची सीबीआई को दी है.

ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak
google news

NEET Paper Leak: नीट-2026 पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस पूरे प्रकरण में 'सियासी कनेक्शन' और एक संगठित पारिवारिक सिंडिकेट की बात सामने आई है. राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) द्वारा गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिवाल को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई जंग छिड़ गई है.