NEET Paper Leak : नासिक का प्रिंटिंग प्रेस और डॉक्टर का कनेक्शन आया सामने, इधर सचिन पायलट ने शिक्षामंत्री को दे दी इस्तीफे वाली नसीहत
NEET 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि कथित गेस पेपर नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से गुरुग्राम के एक डॉक्टर तक पहुंचा और फिर जयपुर-सीकर होते हुए कई राज्यों में फैला. मामले की जांच अब CBI करेगी. इधर मामले में सचिन पायलट ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है.
ADVERTISEMENT

NEET 2026 paper leak में आया बड़ा अपडेट.
नीट पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. जयपुर के एक युवक को पकड़ा गया जिसने बताया कि ये पेपर उसने गुरुग्राम के एक डॉक्टर ने खरीदा था. डॉक्टर ने बताया था कि ये उसे ये पेपर नासिक में स्थित प्रिंटिंग प्रेस के आसपास से मिला था. उसने इसे वहां से खरीदा था. नासिक वाले शख्स को राउंडअप कर लिया गया है. जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. ये पूरी जानकारी जांच एजेंसी ने सीबीआई को दे दी है. अब मामले में सीबीआई जांच करेगी.