'पढ़ लो...यही आएगा'...कोचिंग सेंटर्स में पढ़ाया गया NEET पेपर कहां-कहां होते हुए पहुंचा सीकर, पता चला रूट !
NEET 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान का सीकर सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. जांच में खुलासा हुआ है कि कथित गेस पेपर नासिक से हरियाणा, जयपुर और सीकर होते हुए बिहार, केरल और उत्तराखंड तक पहुंचा. छात्रों को 'यही आएगा' कहकर पेपर बेचे जाने का दावा.
ADVERTISEMENT

नीट पेपर लीक मामले में कई खुलासे!
Sikar coaching neet paper leak: NEET 2026 का गेस पेपर कहां-कहां से होते हुए राजस्थान पहुंचा, इसका खुलासा हो गया है. साथ ही पेपर स्टूडेट्स तक कैसे पहुंचा इस बात की भी जानकारी सामने आ गई है. NEET पेपर लीक मामले में राजस्थान का सीकर अब जांच एजेंसियों के रडार पर सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है. सूत्रों के मुताबिक, जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि सवाल सीधे प्रिंटिंग प्रेस या मूल पेपर सोर्स से लीक हुए थे. दावा है कि बायोलॉजी के सभी 90 और केमिस्ट्री के सभी 45 सवाल परीक्षा से पहले ही चुनिंदा लोगों तक पहुंच चुके थे.