NEET पेपर लीक केस में कई बड़े खुलासे! 30 लाख में खरीदा गया था पेपर, 29 अप्रैल को पहुंचा सीकर!
NEET 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुग्राम के एक डॉक्टर से 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा गया और सीकर समेत कई राज्यों में छात्रों तक पहुंचाया गया. जांच में 700 छात्रों तक पेपर पहुंचाने और व्हाट्सएप-टेलीग्राम नेटवर्क का खुलासा हुआ है.
ADVERTISEMENT

NEET 2026
NEET Paper Leak 2026: NEET 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी जानकारी मिली है. जांच में सामने आया है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा गया था, जिसके बाद इसे राजस्थान के सीकर समेत कई राज्यों में छात्रों तक पहुंचाया गया.