एक ही घर से 5 डॉक्टर? इत्तेफाक या पेपर लीक का खेल; जमवारामगढ़ से 'बकरियां चराने' का दावा करने वाले 'पेपर चोरों' के घर का सच

सीबीआई ने NEET पेपर लीक मामले में जमवारामगढ़ के मांगीलाल, दिनेश और विकास को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के घर पर लग्जरी गाड़ियां और आलीशान फार्म हाउस मिले हैं, जबकि परिजन बकरियां चराने का दावा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak
google news

राजस्थान में NEET पेपर लीक के तार अब जमवारामगढ़ के दो सगे भाइयों मांगीलाल और दिनेश बिंवाल से जुड़ रहे हैं. सीबीआई ने इन दोनों भाइयों और मांगीलाल के एमबीबीएस कर रहे बेटे विकास को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह परिवार लंबे समय से पेपर लीक रैकेट का हिस्सा रहा है. जब Rajasthan Tak के संवाददाता शरत कुमार इनके घर पहुंचे तो वहां का नजारा कुछ और ही कहानी बयां कर रहा था.