NEET पेपर लीक: सीकर की 'CLC कोचिंग' का नाम आया सामने, डायरेक्टर ने पेश किए रिफंड और रिकॉर्ड के सबूत
NEET Paper Leak: राजस्थान नीट पेपर लीक मामले में सीकर के कोचिंग संस्थानों पर सवाल उठने के बाद 'CLC' के डायरेक्टर श्रवण चौधरी ने स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी दिनेश के बेटे ने फीस रिफंड लेकर संस्थान छोड़ दिया था और अन्य आरोपी छात्र केवल टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, रेगुलर छात्र नहीं.
ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak: राजस्थान में NEET पेपर लीक के तार अब सीकर के बड़े कोचिंग संस्थानों से जुड़ते नजर आ रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश और मांगीलाल के बच्चों को लेकर दावा किया जा रहा था कि वे सीकर की प्रसिद्ध 'CLC कोचिंग' में पढ़ते थे. Rajasthan Tak की टीम ने जब सच्चाई जानने के लिए CLC के डायरेक्टर श्रवण चौधरी से सीधी बात की, तो उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए और रिकॉर्ड पेश किए.