NEET Paper Leak: 'सीकर मॉडल' का खुलासा, 107 नंबर लाने वाले को डॉक्टर बनाना चाहते थे आरोपी; 'बड़ी मछलियों' पर सस्पेंस

NEET 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने राजस्थान से लेकर दिल्ली तक शिकंजा कस दिया है. आरोपियों ने माना कि वे केवल 'छोटी मछलियां' हैं और असली मास्टरमाइंड कोई और है. जांच में सामने आया कि नाकाबिल छात्रों को डॉक्टर बनाने के लिए करोड़ों का खेल हुआ, जिसमें विभाग के अंदरूनी सूत्रों की मिलीभगत का संदेह है.

ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak
google news

NEET Paper Leak 2026: NEET (UG) 2026 परीक्षा में हुई धांधली ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. Rajasthan Tak की पड़ताल में सामने आया है कि सीकर की गलियों में यह पेपर 'रेवड़ियों' की तरह बांटा गया. जांच में एक 'सीकर मॉडल' का भी पता चला है, जहां गेस पेपर के नाम पर असली प्रश्न पहले ही लीक कर दिए जाते थे. इस बार बायोलॉजी के सभी 90 और केमिस्ट्री के सभी 45 प्रश्न लीक होने का दावा किया जा रहा है .