NEET Paper Leak: राकेश मंडवारिया का 'आर के कंसलटेंसी' बना पेपर लीक का हेडक्वार्टर, सीकर में पेपर लीक की इनसाइड स्टोरी!
सीकर में NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 'आर के कंसलटेंसी' के दफ्तर से करीब 700 छात्रों को पेपर भेजने की बात सामने आई है. मामले में मांगीलाल और दिनेश बिंवाल मुख्य आरोपी बनकर उभरे हैं.
ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
राजस्थान का 'कोचिंग हब' सीकर एक बार फिर पेपर लीक के कलंक से दहल उठा है. NEET (UG) 2026 परीक्षा में हुई धांधली की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. Rajasthan Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि सीकर स्थित 'आर के कंसलटेंसी' (RK Consultancy) का दफ्तर इस पूरे काले कारोबार का एक बड़ा केंद्र था, जहां से करीब 700 छात्रों को नीट का पेपर भेजने का सनसनीखेज दावा किया गया है.