NEET Paper Leak: सीकर एसपी पर सनसनीखेज आरोप, क्या भजनलाल सरकार को पहले से थी भनक?
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में व्हिसलब्लोअर का दावा है कि सीकर एसपी और प्रशासन को 3 मई को ही लीक का पता था, लेकिन उन्होंने सरकार को बताने के बजाय सीधे NTA को शिकायत भिजवाई. हालांकि, एसपी ने इसे झूठ बताया है. इस मामले में बड़े रसूखदारों को बचाकर एक दलित परिवार को मोहरा बनाने के आरोप लग रहे हैं.
ADVERTISEMENT

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak: नीट (NEET) पेपर लीक मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. खुद को व्हिसलब्लोअर बताने वाले शशिकांत शर्मा ने दावा किया है कि राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के प्रशासन और विशेषकर सीकर एसपी (SP) प्रवीण ननावत को 3 मई को ही पेपर लीक होने की जानकारी मिल गई थी. शशिकांत का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने इस मामले को राज्य सरकार या एसओजी (SOG) को बताने के बजाय नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भेजने की रणनीति बनाई थी.