NEET PG 2026: जयपुर में बिजली गुल होने से परीक्षा रद्द, अब इस दिन फिर होगा एग्जाम
जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली और तकनीकी समस्या के कारण NEET PG 2026 की परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. उम्मीदवारों की नाराजगी के बाद प्रभावित परीक्षा रद्द कर दी गई. अब इन अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे दोबारा परीक्षा होगी. नया एडमिट कार्ड NBEMS जारी करेगा.
ADVERTISEMENT

NEET PG 2026
जयपुर में NEET PG 2026 परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. शहर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी और बिजली की समस्या के कारण अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके. परीक्षा शुरू नहीं होने पर केंद्र पर उम्मीदवारों ने नाराजगी जताई और हंगामा किया. इसके बाद प्रभावित केंद्र की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया. अब इन उम्मीदवारों के लिए NEET PG की दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी.
